
शिवपुर में स्थित माता मंदिर के पुजारी को उपनिरीक्षक ने मामूली सी बात पर बीच सड़क पर लाठियों से पिटाई कर दी। इसका सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। एसपी ने उपनिरीक्षक को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच पुलिस क्षेत्राधिकारी को सौंपी गई है। खैरीघाट थाना क्षेत्र के शिवपुर में मंदिर स्थित है। यहां पर एक पुजारी की तैनाती है। शनिवार को मामूली सी बात पर शिवपुर चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक राम गोविंद यादव ने मंदिर के पुजारी की लाठियों से जमकर पिटाई कर दी। इमामगंज तटबंध पर पुजारी की पिटाई का वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया। इसके बाद उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसमें पुजारी कह रहा है कि चाहे जितना मारो जान से मार दो, लेकिन पुलिस की गाड़ी पर वह नहीं बैठेगा।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने संज्ञान लेते हुए स्पष्टीकरण तलब किया। थाना अध्यक्ष कमल शंकर चतुर्वेदी का कहना है कि मामूली सी बात हुई थी। उच्चाधिकारियों का जो निर्णय होगा, वह उप निरीक्षक के विरुद्ध किया जाएगा। एसपी ने देर शाम को उप निरीक्षक को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच पुलिस क्षेत्राधिकारी महसी जय प्रकाश त्रिपाठी को सौंपी गई है।
हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More
संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More
कैश वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More
मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More
श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More