अयोध्या उत्तर प्रदेश

तबादले के बाद लिपिक ने नहीं दिया चार्ज, सीएमओ ने दर्ज कराया मुकदमा।

तबादले के बाद लिपिक ने नहीं दिया चार्ज, सीएमओ ने दर्ज कराया मुकदमा।

अयोध्या।

अयोध्या गैर जनपद स्थानांतरण के तीन साल बाद भी लिपिक ने अपने पटल से संबंधित कार्य हस्तांतरित नहीं किया। कार्यों में बाधा उत्पन्न होने पर अब सीएमओ ने लिपिक के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

कोतवाली अयोध्या में दर्ज एफआईआर में सीएमओ डॉ. संजय जैन ने बताया कि लिपिक मोहम्मद अकमल का वर्ष 2021 में मैनपुरी जनपद में तबादला हो गया। लेकिन तबादले के बाद अब तक उन्होंने अपने पटल से संबंधित कार्यभार किसी को ग्रहण नहीं कराया है। आयुष्मान योजना से संबंधित फाइल भी उन्होंने गायब कर दी है। इस समय आरोग्य मित्रों ने उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल किया है। लेकिन उससे संबंधित कागजात न होने से न्यायालय में सही तथ्य प्रस्तुत करने में दिक्कत हो रही है।

कोतवाल अयोध्या मनोज शर्मा ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago