
अयोध्या जिले के तारुन सीएचसी तारुन के नवागत अधीक्षक डा पंचम कमलेश ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तारून पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण कर समस्त कर्मचारियों से परिचय लिया। सभी को निर्देशित किया कि जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम,( एच.डब्लू.सी ) नियमित टीकाकरण,परिवार नियोजन आदि समस्त कार्यक्रमों को सफलता पूर्वक लागू करते हुए लाभार्थियों तक इसका लाभ पहुंचाया जाय।
डॉ पंचम कमलेश , संत रविदास नगर जिले के मूल निवासी हैं। 3 वर्ष से अयोध्या जिले में कार्यरत हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमानीगंज मे चिकित्सक के पद पर कार्यरत थे। जहां से ही इनका स्थानांतरण तारुन अधीक्षक के पद पर हुआ है। अधीक्षक डॉ पंचम कमलेश मीडिया से बातचीत में बताया कि सर्वप्रथम अस्पताल की साफ सफाई , मेडिकल सुविधा व इमरजेंसी को बेहतर सुचारू रूप चलाने के लिए कार्य करूंगा। जिससे मरीजों को बेहतर सुविधा मिल सके। यहां पर कुछ बिजली व्यवस्था की दिक्कत है उसको भी सुधरने का प्रयास किया जाएगा।
अस्पताल पहुंचने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगंज के अधीक्षक डॉक्टर महिपाल सिंह ने अधीक्षक का स्वागत किया। इस अवसर पर वीपीएम रमेश यादव, फार्मासिस्ट चन्द्र प्रकाश बर्मा,, बीसीपीएम अरूण सिंह, आई0ओ0 श्री राम तिवारी, पीसी पाण्डेय, सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहे।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More