
सुल्तानपुर जिले में चौकी इंचार्ज पर चौकीदार ने गंभीर आरोप लगाया है। चौकीदार ने कहा कि दरोगा हाथ पैर दबवाते हैं, ऐसा न करने पर मां-बहन की गालियों से नवाजते हैं। यह सनसनीखेज मामला गोसाईगंज थाना अंतर्गत द्वारिकागंज पुलिस चौकी का है। प्रकरण की शिकायत पीड़ित चौकीदार ने डीएम एसपी से लेकर सीएम योगी तक से की है।
नन्हेलाल द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा गया कि बीते 19 अगस्त को द्वारिकागंज चौकी पर वो ड्यूटी कर रहा था। तभी चौकी इंचार्ज थाने से वापस आए और पीड़ित चौकीदार को अपने रूम में बुलाया। चौकीदार ने रूम में जाने से मना किया तो चौकी इंचार्ज अपनी वर्दी का रौब दिखाते हुए चौकीदार को भद्दी-भद्दी गलियां देने लगे। पीड़ित का कहना है कि जिले के आला अधिकारियों से शिकायत के बावजूद अभी तक चौकी इंचार्ज के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गई।
इस संबंध में द्वारिकागंज चौकी इंचार्ज जगदीश सिंह से वार्ता की गई तो उन्होंने कहा कि चौकीदार मुझे देखकर चुप था। मैंने उससे कहा क्यों चुप हो इधर आओ कुर्सी लेकर इज्जत से बैठो। इसी बात को लेकर हमारे कुछ लोग चौकीदार को चढ़ाकर शिकायती प्रार्थना पत्र दिलवा रहे हैं।
मुकदमे में नामजद जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि को खंडासा पुलिस ने गिरफ्तार किया। अयोध्या। अयोध्या… Read More
पीड़ित परिवार को विधायक ने दी एक लाख की सहायता। अयोध्या। अयोध्या जिले के नाका… Read More
पूर्व सांसद लल्लू सिंह के बेटे की कार पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार, बाल-बाल… Read More
पार्किंग विवाद को लेकर पुुलिस पर पूर्व विधायक के परिवार से अभद्रता का आरोप, हंगामा।… Read More
विकसित परिक्रमापथ पर श्रद्धालुओं को सुगम राह देने की तैयारी, विधायक ने किया निरीक्षण। अयोध्या।… Read More
स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी के बाद अयोध्या पहुंचे पूर्व महापौर। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More