
जानलेवा हमले में दो लोगों को सात साल की सजा।
अयोध्या।
अयोध्या जानलेवा हमले के एक मामले में दो लोगों को सात सात साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई है। प्रत्येक पर 10 हजार रुपये जुर्माना भी हुआ है। फैसला अपर जिला जज फास्ट ट्रैक कोर्ट कुलदीप सिंह की अदालत से हुआ है।
सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता श्रीधर मिश्रा व कौशल कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि घटना 4 नवंबर 2020 की है। राहुल तिवारी निवासी खजुरी कोदैला थाना कोतवाली बीकापुर के भाई मनोज तिवारी को रामकुमार बनराजा निवासी भिटौरा बुलाकर ले गए। रात आठ बजे राहुल नित्यक्रिया के लिए बाहर गए तो खेत में उन्होंने किसी के कराहने की आवाज सुनी। राहुल ने बताया, शिवपूजन तिवारी और राम कुमार बनराजा ने उसे धारदार हथियार से मारा है। राहुल तिवारी ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। कोर्ट ने दोनों को दोषी पाते हुए सजा सुनाई।
बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का… Read More
अयोध्या में बनेगा NSG का रीजनल हब, योगी कैबिनेट ने मिल्कीपुर में 65 एकड़ जमीन… Read More
18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।… Read More
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More