ठंड से बचाने के लिए विधायक ने बांटा कंबल, 370 जरूरतमंद को कंबल किया वितरित

ठंड से बचाने के लिए विधायक ने बांटा कंबल, 370 जरूरतमंद को कंबल किया वितरित|

बीकापुर अयोध्या|

तहसील सभागार में बुधवार को मुख्य अतिथि विधायक डॉ अमित सिंह चौहान द्वारा गरीबों को कंबल वितरण किया गया।तहसील सभागार में शिविर लगाकर 370 गरीबों को कंबल वितरित किया।
कंबल वितरण के दौरान लाभार्थियों को संबोधित करते हुए भाजपा विधायक डॉ चौहान ने कहा कि सरकार हर जाति व समुदाय को जोड़कर कार्य कर रही है। सरकार की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही है। आवास, पेंशन, शौचालय और किसान सम्मान निधि जैसी महत्वाकांक्षी योजनाएं गरीबों के चेहरे पर मुस्कान ला रही है।
विधायक ने कहा कि सरकार गरीब और निर्धन तबके की जरूरतों का खास ख्याल रख रही है। ब्लाक प्रमुख दिनेश कुमार वर्मा ने कहा कि सरकार गरीब और निर्धन तबके की एक एक जरूरत को महसूस कर उसी के अनुसार योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही है। हर गरीब तक योजना का लाभ पहुंचे यही सरकार की मंशा है।
उपजिलाधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया कि सरकार की मंशा के मुताबिक गरीबों और मजदूरों को चिह्नित कर उनमें कंबल वितरण किया जा रहा है। दिव्यांग, निराश्रित, बेशहारा तथा अन्य जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया गया।
editor

Recent Posts

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी।

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More

4 days ago

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता।

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

5 days ago

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More

5 days ago

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का जोर।

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More

5 days ago

दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन।

दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More

5 days ago

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा।

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More

5 days ago