चोरों का धावा, 25 लाख के जेवर समेत डेढ़ लाख की नकदी की पार,

चोरों का धावा, 25 लाख के जेवर समेत डेढ़ लाख की नकदी की पार, सीसीटीवी में संदिग्ध कैद|

अयोध्या|

थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के सैनिक विहार कॉलोनी में सेना से रिटायर्ड नायब सूबेदार के घर बुधवार की रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर डेढ़ लाख से अधिक नकद व 25 लाख से अधिक के सोने, चांदी व हीरे के गहने उठा ले गए।
घटना के वक्त परिवार पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मूल निवास मजरुद्दीनपुर गया हुआ था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। आस-पास के लोगों से पूछताछ करने के बाद सीसीटीवी कैमरे खंगाले। फुटेज में पांच से छह अज्ञात लोग दिख रहे हैं। इनकी तलाश में टीमें लगा दी गई हैं।
जिंगल बेल स्कूल के निकट प्लाई फैक्टरी के पास गया प्रसाद दुबे का मकान है। बुधवार को आधी रात के बाद घर में घुसे चोरों ने घर के गेट से कूद कर बड़े इत्मिनान से कमरों में घुसकर बक्सों व अलमारियों का ताला तोड़ा और चोरी कर फरार हो गए। मकान के दक्षिण व पश्चिम में कई जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। गुरुवार की सुबह पड़ोसियों ने घटना की जानकारी दी।
नगर कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। जांच कराई जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।सीसीटीवी फुटेज में कैद संदिग्ध व मौके पर जांच पड़ताल में जुटी पुलिस टीम
editor

Recent Posts

अयोध्या में राशन कार्ड धारकों पर बड़ा एक्शन, खाद्य एवं रसद विभाग ने निरस्त किए 18 हजार राशन कार्ड।

अयोध्या में राशन कार्ड धारकों पर बड़ा एक्शन, खाद्य एवं रसद विभाग ने निरस्त किए… Read More

2 days ago

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

2 days ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

2 days ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

2 days ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

5 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

6 days ago