
ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसे यात्री को आरपीएफ ने साहसिक रेस्क्यू में बचाया।
अयोध्या।
अयोध्या जिले के रुदौली रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। किशनगंज गरीब नवाज एक्सप्रेस (15716) से उतरते समय एक यात्री अचानक फिसलकर प्लेटफॉर्म और ट्रेन के पायदान के बीच बुरी तरह फंस गया। घटना इतनी तेजी से हुई कि कुछ क्षणों के लिए पूरे स्टेशन का माहौल दहशत में बदल गया और यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। यह घटना प्लेटफॉर्म नंबर एक पर तब हुई, जब ट्रेन के रुकते ही यात्री सामान्य रूप से नीचे उतर रहे थे। अचानक एक यात्री का संतुलन बिगड़ा और वह खतरनाक स्थिति में प्लेटफॉर्म की दीवार और कोच के बीच जा अटका। थोड़ी सी देरी जानलेवा साबित हो सकती थी, लेकिन घटना स्थल पर मौजूद आरपीएफ टीम ने सेकंडों में स्थिति संभाल ली।
आरपीएफ चौकी इंचार्ज बिना देर किए अपने साथ मौजूद जवानों के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने तुरंत सबल मंगवाकर प्लेटफॉर्म के उस हिस्से को तोड़ना शुरू किया, जहां यात्री फंसा था। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद आरपीएफ ने तेजी और सूझबूझ के साथ कड़ी मशक्कत कर यात्री को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
रेस्क्यू के दौरान प्लेटफॉर्म पर भारी भीड़ जमा हो गई। रेस्क्यू के सफल होने बाद राहत की लहर दौड़ पड़ी। घायल यात्री को तुरंत एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि समय पर मदद मिलने के कारण उसकी हालत अब स्थिर है। इस घटना के कारण किशनगंज गरीब नवाज एक्सप्रेस को लगभग 19 मिनट अतिरिक्त ठहरना पड़ा। सुरक्षा प्रक्रिया पूरी होने के बाद ट्रेन को आगे की यात्रा पर रवाना किया गया।
मीरा मांझी ने सपा पर लगाया बदनाम करने का आरोप: बोलीं- 'पीएम मोदी का मेरे… Read More
सिविल लाइन में नशे की हालत में सड़क किनारे पड़ा मिला सिपाही, वीडियो वायरल होने… Read More
दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More
इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More
रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More
इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More