
अयोध्या-रायबरेली फोरलेन पर टोल बचाने के चक्कर में इस समय बड़े-बड़े वाहन गांव की लिंक सड़कों से दिन रात गुजर रहे हैं।अयोध्या रायबरेली फोरलेन के रसूलपुर टोल प्लाजा से पहले अयोध्या की तरफ से आ रहे आ रहा एक ट्रेलर मंगलवार को टोल टैक्स बचाकर बारुन चौराहे से कट कर वाया शाहगंज होते हुए कुचेरा बाजार पर पुनः अयोध्या-रायबरेली फोरलेन पर जा रहा था। तभी मेहदौना गांव में सड़क के ऊपर लटक रहे तारों से बचने के चक्कर में ट्रेलर नीम के पेड़ से जा टकराया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
जिस कारण सड़क पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। आपको बता दें कि विगत दिनों इसी स्थान से कुछ दूरी पर स्थित मेहंदी शाह बाबा की मजार के पास टोल टैक्स बचा कर जा रहा एक ट्रक सड़क किनारे लगे विद्युत पोल की एलटी लाइन में फस गया था जिस कारण एलटी लाइन का दो तार टूट गया था ।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते तारों को ऊंचा न किया गया तो कोई बड़ी अनहोनी घट सकती है। गांव की इन सड़कों बड़े बड़े कामर्शियल वाहनों के आवागमन के कारण दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। बड़े बड़े वाहनों के कारण इन सड़कों को भारी नुकसान हो रहा है और सड़के जगह-जगह पर टूट रही हैं। जिस कारण ग्रामीणों में इसको लेकर भारी आक्रोश है। इन वाहनों के कारण सबसे ज्यादा दुर्घटना का खतरा गांव के बच्चों को है। सभी ने एक सुर में गांव की लिंक सड़कों से इन वाहनों को प्रतिबंधित करने की मांग किया है।
युवतियों में बढ़ रही तंबाकू की लत चिंता का विषय। अयोध्या। अयोध्या विश्व तंबाकू निषेध… Read More
बीकापुर के चौरे बाजार अग्निकांड पीड़ितों को मिला सरकार से थोड़ी राहत, तहसीलदार ने बांटे … Read More
राष्ट्रहित के विषयों पर प्रधानमंत्री के विचारों का हुआ सामूहिक श्रवण। अयोध्या। अयोध्या जिले में… Read More
श्रीरामलला के दर्शन के लिए उमड़ रहा जनसैलाब। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी में भव्य और… Read More
रुदौली में अपहरण की दो बड़ी वारदातें, युवती और किशोरी को भगा ले जाने का… Read More
अवध विश्वविद्यालय की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी नहीं मिलने से परिणाम रोका। अयोध्या।… Read More