जेष्ठ मास के तृतीय मंगलवार को रुदौली विधानसभा में जगह जगह किया गया भव्य भांडारा

 

  • रुदौली/अयोध्या।
  • ज्येष्ठ मास के तृतीय मंगलवार को रुदौली बिधानसभा क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर विशाल भंडारा व शरबत वितरण, बूंदी वितरण प्रोग्राम किया गया। IMG 20190604 WA0023 - जेष्ठ मास के तृतीय मंगलवार को रुदौली विधानसभा में जगह जगह किया गया भव्य भांडारा
  • जिसमें भक्तों व कार्यक्रम के आयोजकों द्वारा राहगीरों को रोककर प्रसाद दिया गया व शरबत वितरण किया गया। क्षेत्र में लगभग पूरा दिन लोग डीजे के धुन पर थिरकते हुए प्रभु श्री हनुमान जी की भक्ति में झूमते हुए नजर आए।
  • भंडारे का आयोजन रुदौली क्षेत्र में जगह जगह किया गया जिसमें मुख्य रूप से शिव नगर चौराहा (भिटवा) तथा सरैठा ग्राम सभा के प्रसिद्ध सिद्ध पीठ स्थान बाबा खाकी दास के स्थान पर स्वयं गद्दीधर महाराज श्री राम भजन दास जी द्वारा हलवा व शरबत वितरण किया गया। आयोजक पत्रकार महेंद्र कुमार रहे।
  • स्थान पर संपूर्ण दिन क्षेत्र से लगातार भक्त जमे रहे व प्रसाद गृहण करते रहे। पटरंगा मण्डी में आलोक तिवारी द्वारा बुदिंया और शीतल शर्बत वितरण किया गया, क्षेत्र से भारी संख्या मे भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
  • रुदौली कस्बे में श्री राम नगर कॉलोनी के प्रवेशद्वार के बगल प्रसाद वितरण आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीराम नगर कॉलोनी के प्रत्येक घर से एक-एक मुखिया द्वारा हनुमान जी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण एवं एक -एक दीप प्रज्वलित कर छोला-चावल एवं शीतल शरबत वितरित किया गया। जिसमें कि हजारों की संख्या में नगर के लोगों ने छोला-चावल एवं शीतल शरबत ग्रहण किया।
Web Admin

Recent Posts

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 day ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

1 day ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

1 day ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

4 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

5 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

5 days ago