अयोध्या उत्तर प्रदेश

जेल पहुंचे डीजी जेल पीवी रामा शास्त्री, परखी व्यवस्थाएं-जेल मैनुअल से दिखे संतुष्ट

जेल पहुंचे डीजी जेल पीवी रामा शास्त्री, परखी व्यवस्थाएं-जेल मैनुअल से दिखे संतुष्ट।
अयोध्या।
अयोध्या गुरुवार को अयोध्या पहुंचे डीजी जेल पीवी रामा शास्त्री ने जिला कारागार का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। निरीक्षण में उन्हें सब कुछ संतोषजनक मिला। डीजी जेल पीवी रामा शास्त्री ने कहा कि पहली बार अयोध्या पहुंच कर जिला जेल का निरीक्षण किया गया है, यहां की व्यवस्था देखी गई है। जेल में मुख्यालय के जो निर्देश हैं उसका पालन हो रहा है हालांकि कुछ अतिरिक्त निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि जिला कारागार में अच्छे कार्य करने की गुंजाइश हैं, वो कार्य भी किए जाएंगे। उन्होंने यूपी में जेल की सुरक्षा के सवाल पर कहा कि उत्तर प्रदेश की जेल में सुरक्षा व्यवस्था पहले से और कड़ी की गई है, जेल मैनुअल और कानूनी प्रावधान का सख्ती से अनुपालन कराया जा रहा है। जेल में हिंसात्मक घटनाएं अब शून्य हो गई है। यूपी की जेलों में सुधार के सवाल पर पीवी रामा शास्त्री ने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर में लगातार डेवलपमेंट हो रहा है, नए-नए जेल व बैरक बनाए जा रहे हैं और तकनीकी दृष्टि से भी प्रगति हो रही है, सुधार की गुंजाइश हमेशा रहती है जो छोटी-छोटी चीज रह जाती है, उसे लगातार बजट में लाया जाता है।
editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago