गोंडा - उत्तरप्रदेश

जेई को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते पकड़ा।

जेई को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते पकड़ा।

गोंडा_उत्तर प्रदेश।

गोंडा जिले के खेत में सिंचाई के लिए दो किलो वाट कनेक्शन देने के लिए 10 हजार रुपए घूस लेते हुए एंटी करप्शन टीम गोंडा ने अवर अभियंता मेहनौन संतोष मंडल को रंगे हाथों दबोच लिया। कार्रवाई के बाद टीम आरोपी के खिलाफ लिखापढ़ी में जुटी है।

कोतवाली इटियाथोक के पूरे चौहान निवासी तुलाराम यादव ने खेत में सिंचाई के लिए दो किलोवाट का कनेक्शन लेने के लिए दो माह पूर्व आवेदन किया था। किसान तुलाराम यादव ने आरोप लगाया कि खेत में सिंचाई के कनेक्शन के लिए कई बार अवर अभियंता मेहनौन संतोष मंडल से निवेदन किया लेकिन वह बार पैसों की मांग करने लगे। तुलाराम यादव के भाई सत्यराम यादव ने एंटी करप्शन शाखा गोंडा को लिखित सूचना दी कि मेरे भाई तुलाराम यादव ने खेत में सिंचाई के लिए दो किलोवाट के कनेक्शन के लिए आनलाइन आवेदन किया था।

इस पर अवर अभियंता मेहनौन संतोष मंडल पैसे की डिमांड करते है। शुक्रवार को एंटी करप्शन टीम गोंडा की टीम ने जाल बिछाया और शुक्ला दही बड़ा के यहां अवर अभियंता को बुलाकर सत्यराम यादव ने जैसे दस हजार की रिश्वत दी वहां मौजूद एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ अवर अभियंता को पकड़कर कोतवाली इटियाथोक लेकर आई। जहां एंटी करप्शन टीम द्वारा घूस लेते पकड़े गए अवर अभियंता मेहनौन संतोष मंडल से पूछताछ की जा रही है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

7 days ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

1 week ago