सुल्तानपुर - उत्तरप्रदेश

हिस्ट्रीशीटर बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार।

हिस्ट्रीशीटर बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार।

सुल्तानपुर।

सुल्तानपुर जिले के हलियापुर पुलिस ने गुरुवार की देर रात मुठभेड़ के दौरान एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज सुलतानपुर में भर्ती कराया गया है। वहीं, अंधेरे का फायदा उठाकर उसका एक साथी फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव ने बताया कि हलियापुर थाना क्षेत्र के पिपरी गांव निवासी राहुल विश्वकर्मा स्थानीय थाने का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। पुलिस टीम को सूचना मिली कि राहुल किसी लूट की घटना को अंजाम देने के लिए थाना क्षेत्र के आम घाट पुल पर अपने साथी के साथ मौजूद है। समय रहते अगर वहां पहुंचा जाए तो उसको पकड़ा जा सकता है।

हलियापुर पुलिस मौके पर पहुंची और चारों ओर से घेराबंदी कर बदमाश को पकड़ना चाहा। जिस पर बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर किया। बचाव में पुलिस ने भी गोलियां दागी जो बदमाश के दाहिने पैर में लगी और वह गिर पड़ा। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। इस बीच उसके साथ मौजूद बदमाश राम बहादुर निषाद निवासी पूरे जबर नारा अढ़नपुर कोतवाली मुसाफिरख़ाना अंधेरे का लाभ लेकर फरार हो गया है। उसकी तलाश जारी है।

थानाध्यक्ष हलियापुर धर्मवीर सिंह ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश राहुल विश्वकर्मा पर लगभग 18 मुकदमें दर्ज हैं। कुमारगंज, जगदीशपुर व बल्दीराय थाना क्षेत्र में उसका काफी आतंक है। उसके पास से एक तमंचा 315 बोर एक जिंदा कारतूस व एक खोखा बरामद हुआ है। राहुल को इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज सुलतानपुर लाया गया है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

7 days ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

1 week ago