
अयोध्या जिले में रविवार को अलग-अलग स्थानों पर दो सड़क हादसों में तीन युवकों की जान चली गई। कुमारगंज क्षेत्र में हाईवे किनारे खड़े दो युवकों को पिकअप ने रौंद दिया तो रुदौली क्षेत्र में हाईवे पर कार की टक्कर में बाइक सवार युवक की जान चली गई। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगाया था।
कुमारगंज क्षेत्र के बरईपारा गांव निवासी उमेश कुमार (30) वर्ष व अजय कुमार (25) वर्ष के रविवार दोपहर करीब तीन बजे के आसपास बाइक से अयोध्या-रायबरेली हाईवे पर विपरीत दिशा से मिल्कीपुर बाजार जा रहे थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक बरईपारा व तेधा गांव के बीच में दोनों बाइक खड़ी करके किसी का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें रौंद दिया। पुलिस ने दोनों को संयुक्त चिकित्सालय कुमारगंज पहुंचाया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी,जहां पर डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। कुमारगंज प्रभारी ओपी राय ने बताया कि टक्कर मारने वाली पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है।
वहीं दूसरी घटना रुदौली क्षेत्र में कुढ़ा सादात नवीन मंडी के पास हाईवे पर रविवार सुबह करीब नौ बजे अयोध्या की ओर जा रही एक एसयूवी ने बाइक सवार को रौंद दिया। हादसे में मित्रसेन (36) वर्ष के निवासी ग्राम मड़ना मांझा, जनपद बस्ती की मौके पर ही मौत हो गई। वह बाइक से अपने घर जा रहा था। भेलसर चौकी प्रभारी द्विवेश द्विवेदी ने बताया कि मित्रसेन का हेलमेट बाइक में ही बंधा था। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। कार को कब्जे में ले लिया गया है।
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
अयोध्या: रुदौली में ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक… Read More
श्रीराम मंदिर में लागू होगी सेना जैसी कार्यप्रणाली, कर्मचारियों की बनेगी 'डिजिटल कुंडली' चढ़ावा चोरी… Read More
मशहूर अभिनेता राजपाल यादव ने किए श्रीरामलला व श्रीहनुमानगढ़ी के दर्शन, कहा- 'बदल गया है… Read More
प्रयागराज हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, 3 स्कूली बच्चों… Read More