
बीकापुर_अयोध्या।
कोतवाली क्षेत्र बीकापुर के अयोध्या- प्रयागराज हाईवे पर स्थित पत्थर कट चौराहे पर बाइक सहित खड़े युवक को अनियंत्रित कार सवार ने टक्कर मार दी। पुलिस ने युवक को गंभीर अवस्था में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।
घटना बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के खजुरहट पत्थरकट चौराहे का है। शनिवार की दोपहर 2:30 बजे के आसपास हैदरगंज थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी 24 वर्षीय दीपक पुत्र दरगाही सड़क के किनारे बाइक के सहारे खड़ा होकर किसी का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान अचानक तेज रफ्तार में अनियंत्रित कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दिया।
कोतवाली बीकापुर की पुलिस दुर्घटना करने वाली कार को कब्जे में ले लिया। मृतक की मां सहित परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हुआ है। परिजनों ने बताया कि दीपक पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। अभी दो महीने पहले ही शादी हुई थी और शनिवार को यह दुर्घटना घट गई। कोतवाल राजेश कुमार राय ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
अयोध्या: रुदौली में ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक… Read More
श्रीराम मंदिर में लागू होगी सेना जैसी कार्यप्रणाली, कर्मचारियों की बनेगी 'डिजिटल कुंडली' चढ़ावा चोरी… Read More
मशहूर अभिनेता राजपाल यादव ने किए श्रीरामलला व श्रीहनुमानगढ़ी के दर्शन, कहा- 'बदल गया है… Read More
प्रयागराज हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, 3 स्कूली बच्चों… Read More