
जलभराव से त्रस्त लोगों ने किया रामपथ जाम, पुलिस ने भगाया।
अयोध्या ।
अयोध्या श्रीरामनगरी में बीते कई महीनों से जलभराव और अन्य अव्यवस्था से तंग आकर महात्मा गांधी वार्ड के नागरिक महिलाओं के साथ रविवार दोपहर सड़क पर उतर आए। आक्रोशित लोगों ने आईटीआई के निकट रामपथ जाम करते हुए जमकर नारेबाजी और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को धकिया कर जाम खुलवा दिया।
इसे लेकर लोगों का गुस्सा और भड़क गया है। लोगों का कहना है कि यदि इस तरह आवाज का दमन किया जाएगा, तो नगर निगम के घेराव के लिए बाध्य होगें। करीब एक घंटे चले प्रदर्शन के दौरान महिलाएं सड़क पर बैठ गई। आरोप है कि बिना महिला पुलिस के महिलाओं के साथ बदसलूकी की गई।महात्मा गांधी वार्ड में बीते कई माह से जलभराव हो रहा है जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कालोनी के लोगों का कहना है कि सड़क और जलभराव से बच्चों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। नगर निगम में शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं की गई।
रविवार को कालोनी के लोग महिलाओं और बच्चों को लेकर सड़क पर उतर आए। आईटीआई के पास जाम लगाया तो पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए जाम खुलवा दिया। कालोनी के लोगों का कहना पुलिस का दमनकारी रवैया रहा इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सोमवार को कालोनी वासियों की बैठक बुला आगे की रणनीति तय की जाएगी।
बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का… Read More
अयोध्या में बनेगा NSG का रीजनल हब, योगी कैबिनेट ने मिल्कीपुर में 65 एकड़ जमीन… Read More
18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।… Read More
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More