
गलत चौहद्दी दिखा किया जमीन का बैनामा, हड़पे 16.70 लाख।
अयोध्या।
अयोध्या नगर कोतवाली के जनौरा क्षेत्र में एक आवासीय भूखंड की गलत चौहद्दी दर्शा बैनामा और रकम हड़प लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। जिलाधिकारी से शिकायत के बाद पुलिस ने उपनिरीक्षक समेत पांच के खिलाफ गबन, धोखाधड़ी और कूटरचना की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
बीकापुर स्थित केनरा बैंक शाखा में प्रधान कैशियर के पद पर तैनात मूल रूप से अंबेडकरनगर जिले के ग्राम इटवा (तेजापुर) मदारभारी निवासी पीड़ित सचिन सिंह का कहना है मकान निर्माण के लिए जमीन की तलाश के दौरान उनकी मुलाकात जनौरा गाँव में प्लाटिंग कर जमीन का कारोबार करने वाले राजेश सिंह, विजय सिंह , विराट सिंह तथा रणधीर सिंह से हुई।
राजेश सिंह ने अपने भाई अरविन्द कुमार सिंह का प्लाट बता 1078 वर्ग फिट का सौदा 16.70 लाख में तय किया। बैंक से आवास ऋण स्वीकृत करवा उन्होंने जमीन का बैनामा कराया। दाखिल खरिज के बाद निर्माण करवाने लगे तो बगल के जमीन मालिक ने आपत्ति कर पुलिस से काम बंद करवा दिया। छानबीन कराई तो पता चला कि बैनामा युक्त जमीन ही मौके पर नहीं है और फर्जीवाड़ा कर गलत चौहद्दी दिखाई गई है।
तगादा के बावजूद आधी रकम राजेश, विजय, विराट व रणधीर के पास होने का वास्ता दिया गया और रकम वापस नहीं की गई। दबाव बनाने पर प्रतापगढ पुलिस लाइन में तैनात तथा फ्लैट नं 225 सेकेण्ड फ्लोर तुलसियानी चाम्सवुड रेसीडेन्सी लुकरगंज प्रतापगढ़ निवासी उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार सिंह उनको फर्जी मामले में फंसाने की धमकी देने लगे। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अश्विनी कुमार पांडेय का कहना है कि मामले की तहकीकात कराई जा रही है।
मुकदमे में नामजद जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि को खंडासा पुलिस ने गिरफ्तार किया। अयोध्या। अयोध्या… Read More
पीड़ित परिवार को विधायक ने दी एक लाख की सहायता। अयोध्या। अयोध्या जिले के नाका… Read More
पूर्व सांसद लल्लू सिंह के बेटे की कार पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार, बाल-बाल… Read More
पार्किंग विवाद को लेकर पुुलिस पर पूर्व विधायक के परिवार से अभद्रता का आरोप, हंगामा।… Read More
विकसित परिक्रमापथ पर श्रद्धालुओं को सुगम राह देने की तैयारी, विधायक ने किया निरीक्षण। अयोध्या।… Read More
स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी के बाद अयोध्या पहुंचे पूर्व महापौर। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More