अयोध्या उत्तर प्रदेश

विश्व कीर्तिमान रचने जा रही रामनगरी, रामोत्सव में 11 प्रदेशों के 250 कलाकार करेंगे शौर्य प्रदर्शन।

विश्व कीर्तिमान रचने जा रही रामनगरी, रामोत्सव में 11 प्रदेशों के 250 कलाकार करेंगे शौर्य प्रदर्शन।
अयोध्या।
अयोध्या श्रीरामनगरी में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर आयोजित रामोत्सव में अयोध्या विश्व कीर्तिमान रचने का साक्षी बनने जा रही है। तुलसी उद्यान के मंच पर लोक जनजाति और संस्कृति संस्थान लखनऊ और समस्त क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्रों द्वारा शौर्य पर्व पर आमंत्रित 11 प्रदेशों के 250 से भी अधिक कलाकार अपनी विशिष्ठ प्रस्तुति देकर कीर्तिमान बनाएंगे। सनातन संस्कृति में शास्त्र और शस्त्र की महत्ता को दर्शाते हुए 18 से 20 मार्च तक शौर्य पर्व का आयोजन किया जा रहा है। इसमें आमंत्रित कलाकार अपने-अपने प्रदेश के पारंपरिक लोकनृत्य जिसमें शस्त्र और शौर्य का प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
दो दिवसीय शौर्य पर्व के आयोजन में केरल प्रदेश का कलारीपत्तू, पंजाब का गतका, महाराष्ट्र का मर्दानी खेल,उत्तर प्रदेश का मल्लखंब और आल्हा, गुजरात का तलवार रास,पश्चिम बंगाल का ढाली का प्रदर्शन वहां के कलाकार करेगें। वहीं मध्य प्रदेश का अखाड़ा और दिवारी, तेलंगाना का कर्रा सामू,झारखंड का पायका, मणिपुर का थांग-टा, ओडिशा का शंख वादन, तुरही, रमतुला, बिगुल वादन जैसे रोमांचक और अद्भुत लोक नृत्यों के साथ शस्त्रों के साथ करतब होगें।
लोक जनजाति एवम संस्कृति संस्थान के निदेशक अतुल द्विवेदी ने बताया हमारे पौराणिक शास्त्रों में देवताओं द्वारा शस्त्र पूजन की परंपरा का वर्णन है। भगवान राम ने भी वनवास जाते समय भी महर्षि अगस्त्य से पूजित शस्त्र लिया था। रावण युद्ध से पूर्व भी शस्त्र पूजन का उल्लेख है।उन्होंने बताया कि आदिकाल से लेकर महाभारत और वर्तमान में भी विजयादशमी पर शस्त्र पूजन की परंपरा है। इसी परंपरा को लोकनृत्यों ने संजोया है। उन्होंने बताया कि भारतीय परंपरा को विश्व पटल पर लाने के लिए इस कला का प्रदर्शन किया जा रहा है।
editor

Recent Posts

बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण।

बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का… Read More

13 hours ago

18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।

18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।… Read More

23 hours ago

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी।

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More

7 days ago

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता।

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

7 days ago

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More

1 week ago