
अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में जमीनी विवाद में अधिवक्ता से पंगा लेना एक महिला सहित ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि को महंगा पड़ गया। मामले में कोर्ट के आदेश पर उक्त लोगों के खिलाफ परिवाद दर्ज हुआ है। घटना हैदरगंज थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत जाना मजरे खजरीपुर का है। गांव निवासी पीड़ित अधिवक्ता संग्राम सिंह पुत्र कालिका सिंह ने शिकायती पत्र में कहा है कि बीते 10 मार्च को गेहूं के खेत की सिंचाई करवा रहा था। थाना क्षेत्र के ही पछियाना गांव निवासी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि तारुन फयाराम वर्मा ने रिवाल्वर निकालकर गोली चला दी। जिसमें पीड़ित बाल-बाल बच गया और तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी। लेकिन थाने की पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं किया। तब पीड़ित ने कोर्ट का सहारा लिया।
न्यायालय के आदेश पर धन राजी पर धारा 465 व फयाराम वर्मा पर धारा 352, 504, 506 के विरुद्ध परिवाद दर्ज किया है। बतौर अभियुक्तगणों को 25 सितंबर को कोर्ट ने तलब किया है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More