
अयोध्या नगर कोतवाली की पुलिस टीम ने सुल्तानपुर जनपद निवासी दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर राजकीय इंटर कालेज के बालक छात्रावास के पीछे झड़ियों से 10 बाइक बरामद की है। जिसमें से चार कोतवाली क्षेत्र के जिला और महिला अस्पताल क्षेत्र से चोरी हुई थी। पुलिस ने पकड़े गए लोगों का चालान किया है।
बुधवार को नगर कोतवाली में आयोजित पत्रकार वार्ता में सीओ सिटी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि शहर क्षेत्र से बाइक चोरी की घटनाओं का अनावरण करने के लिए नगर कोतवाल अश्विनी कुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम लगाई गई थी। पुलिस टीम ने सुबह राजकीय इंटर कालेज स्थित बालक छात्रावास के पीछे से पड़ोसी जनपद सुल्तानपुर के गोसाईगंज थाना क्षेत्र स्थित सराय सुभागा फ़रीदीपुर निवासी मोहम्मद साहिल और कोतवाली देहात स्थित ओदरा निवासी 20 वर्षीय मो. शाहबाज उर्फ़ ठोकिया को गिरफ्तार किया है।
उन्होंने बताया कि यह लोग जिला और महिला अस्पताल तथा उसके आसपास खड़े दो पहिया वाहनों को अपना निशाना बनाते थे और चोरी के बाद वाहनों को बिक्री के लिए झाड़ियों में छिपाकर रख देते थे। दोनों के खिलाफ पुलिस ने बरामदगी की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। छानबीन में चार बाइक नगर कोतवाली क्षेत्र से चोरी हुई मिली है, जिसमें अज्ञात के खिलाफ पीड़ितों ने रिपोर्ट दर्ज करा रखी थी। एक बाइक को फर्जी पंजीकरण नंबर डाल इस्तेमाल किया जा रहा था।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More