अयोध्या उत्तर प्रदेश

जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला,पेट और शुगर के मरीजों की बढ़ी संख्या, 500 से अधिक का इलाज।

जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला,पेट और शुगर के मरीजों की बढ़ी संख्या, 500 से अधिक का इलाज।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में मरीजों ने पहुंचकर उपचार कराया। इस स्वास्थ्य मेले में 28 ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के साथ-साथ आठ नगरीय केंद्रों को भी शामिल किया गया, जहां सुबह 10 बजे से ही मरीजों की भीड़ उमड़ने लगी।

इस दौरान कुल 71 चिकित्सकों और 214 पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती की गई थी, जिन्होंने मिलकर 508 मरीजों का इलाज किया। मेले में सबसे अधिक संख्या पेट और शुगर के मरीजों की रही। इसके अलावा बुखार, चर्म रोग , और सांस से संबंधित मरीजों को भी चिकित्सा सुविधा दी गई।

अन्य बीमारियों के मरीजों में आंख के, टीबी के संदिग्ध, एनीमिया के और उच्च रक्तचाप के मरीज शामिल रहे। वहीं महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की गई और गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया। इसके साथ ही 53 पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान गोल्डन कार्ड भी बनाए गए, जिससे उन्हें भविष्य में मुफ्त इलाज की सुविधा मिल सकेगी।

विभिन्न क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्रों पर अलग-अलग बीमारियों के मरीज पहुंचे। मिल्कीपुर क्षेत्र में खांसी, बुखार, सांस और त्वचा रोग के मरीज अधिक संख्या में आए। महबूबगंज में 24 और कंदैला में 27 मरीजों का इलाज किया गया, जबकि बीकापुर के चौरे बाजार में 30 और कोछा में 22 मरीजों को चिकित्सा सुविधा दी गई।

तारुन क्षेत्र के चार स्वास्थ्य केंद्रों पर कुल 209 मरीजों का उपचार किया गया। इस स्वास्थ्य मेले के जरिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं, जिससे लोगों को काफी राहत मिली।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

7 days ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

1 week ago