अयोध्या उत्तर प्रदेश

जन्माष्टमी की विशेष तैयारी, 800 छोटे-बड़े मंदिरों में मनाया जाएगा जन्मोत्सव, बाजारों में मची धूम।

जन्माष्टमी की विशेष तैयारी, 800 छोटे-बड़े मंदिरों में मनाया जाएगा जन्मोत्सव, बाजारों में मची धूम।

अयोध्या।

अयोध्या के ग्रामीण क्षेत्रों में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर क्षेत्र में पर्व की तैयारियां धूमधाम से चल रही हैं। बीकापुर, मिल्कीपुर, अमानीगंज, रुदौली माया बाजार, तारून, हैरिंग्टनगंज मवई, रामपुर भगन, चौरे बाजार, कोछा बाजार सहित अन्य बाजारों में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की रौनक छाई हुई है। मंदिरों की सजावट के लिए भगवान श्री कृष्ण के वस्त्र, बांसुरी, मोर पंख वाले मुकुट और पूजा की सामग्री से बाजार सज गए हैं।

आज श्री कृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। लोग अपने बच्चों को भगवान श्री कृष्ण के रूप में सजाने के लिए दुकानों पर जुटे हुए हैं। बच्चों के लिए भगवान के रूप और रंग से मेल खाते वस्त्र, मोर पंख और आकर्षक मुकुट आदि की खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ रही है। बाजारों में इस समय भगवान की सजावट और पूजा सामग्री की बिक्री भी तेजी से हो रही है। श्रद्धालु न सिर्फ अपने घरों में, बल्कि मंदिरों में भी भव्य सजावट की तैयारियों में जुटे हुए हैं। मंदिरों और घरों की सजावट के लिए विशेष फूल, दीपक और रोशनी की व्यवस्था की जा रही है। अयोध्या जनपद के सभी थानों, पुलिस चौकियों को सजाया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र के महर्षि रामदेव तपोस्थली, हनुमान मंदिर, मूर्तियां भवानी, जालपा माता, कामख्या धाम सहित करीब 800 छोटे बड़े मंदिरों पर जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही बड़ी संख्या में लोग अपने घरों पर जन्मोत्सव मनाने की तैयारी में जुटे हैं।

जिला प्रशासन ने सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं ताकि कहीं पर किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न होने पाए। और अराजक तत्वों से भी समय रहते निपटा जा सके।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

13 hours ago

रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना! अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More

15 hours ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

22 hours ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

4 days ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

4 days ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

4 days ago