
जंगली फल खाने से नौ बच्चों समेत 12 बीमार, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज।
अयोध्या।
अयोध्या जिले के बाबा बाजार थाना क्षेत्र के उमापुर गांव के जंगल में जंगली फल खाने से नौ बच्चों समेत 12 बीमार हो गए। जिन्हें नजदीकी सीएची में पहुंचाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर सभी को जिला अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
दरअसल, उमापुर गांव के जंगल में रविवार शाम कुछ लोग गोमती नदी किनारे बकरी चरा रहे थे। इसी दौरान मौजूद बच्चों की नजर जंगली फल पर पड़ी। इसके बाद बच्चे फल तोड़कर खाने लगे। उसके बाद इन सभी लोगों को उल्टी व पेट दर्द की शिकायत होने लगी। रात नौ बजे के करीब सभी को सीएचसी सुनबा ले जाया गया। जहां हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक, जट्रौफा के फल का बीज खाने से सभी बीमार हुए हैं। जिला अस्पताल के डॉ वीरेंद्र वर्मा ने बताया कि इमरजेंसी में भर्ती लोगों का इलाज चल रहा है। सभी की हालत में सुधार हो रहा है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More