अयोध्या उत्तर प्रदेश

“छोरा गंगा किनारे वाला” मेरी पहचान है, अभिताभ बच्चन

“छोरा गंगा किनारे वाला” मेरी पहचान है, अभिताभ बच्चन ।

अयोध्या।

अयोध्या श्रीराम नगरी में  पहुंचे अभिताभ बच्चन ने कहा – मैं कहीं भी रहूं लेकिन “छोरा गंगा किनारे वाला” ही मेरी पहचान है। जब लोग पूछते हैं कि आपका उत्तर प्रदेश में कहां से नाता है, तो बाबूजी की बताई अवधी की कहावत याद आती है कि-हाथी घूमे गांव-गांव, जेकर हाथी ओकर नाव। ये सच है कि मेरी पैदाइश इलाहाबाद में हुई, उसके बाद दिल्ली, कलकत्ता और मुबंई रहे। जहां भी रहे कहलाए छोरा गंगा किनारे वाला ही। ये कहकर शुक्रवार को फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन ने प्रशंसकों की अपार भीड़ का दिल जीत लिया। वह यहां सिविल लाइंस स्थित एक प्रतिष्ठान का उदघाटन करने आने आए थे। 

मंच पर आते ही अभिताभ बच्चन ने प्रशंसकों को हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया और जयश्री राम का जोरदार उद्घोष कर लागों में उत्साह भर दिया। जिससे समूचा माहौल राममय हो गया। उन्होंने कहा कि ऐसा मेरा मानना है कि अयोध्या आना-जाना अब निरंतर लगा रहेगा। वहीं अमिताभ की एक झलक पाने को बेताब प्रशंसकों की भारी भीड़ रही। लोग सड़क के दोनों ओर, आसपास की छतों, दीवारों पर उनके दीदार के लिए घंटों खड़े रहे। इस दौरान सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा। एक ओर की सड़क बन्द कर दी गई थी।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago