
अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की घर से लापता 16 वर्षीय छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले पीड़ित ने दी गई तहरीर में बताया है कि 2 अगस्त की सुबह करीब 16 वर्षीय पुत्री घर से एक छोटा बैग लेकर बाहर निकली। उसकी काफी खोजबीन की किंतु कुछ भी पता नहीं चला है। पीड़ित का आरोप है कि गांव के ही मसरूर कुरैशी उसकी पुत्री से मोबाइल पर अक्सर बात करता था। जब घर पर कोई नहीं रहता था तब आरोपी चोरी छुपे उसके घर भी आया करता था। पीड़ित ने आशंका जताई है कि उसी ने ही उसकी पुत्री को सुनियोजित ढंग से अगवा किया होगा।
प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार राय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या धारा 363 आईपीसी में अभियोग पंजीकृत कर अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More