अयोध्या उत्तर प्रदेश

छात्रा का जीना किया दुश्वार, नामजद रिपोर्ट दर्ज।

छात्रा का जीना किया दुश्वार, नामजद रिपोर्ट दर्ज।

अयोध्या।

अयोध्या नगर कोतवाली क्षेत्र में एक  युवक ने छात्रा को परेशान कर रखा है। स्कूल आते जाते समय छात्रा का पीछा ही नहीं करता बल्कि शिकायत पर छात्रा के परिवार से भी विवाद और अभद्रता पर उतारू हो जाता है। परेशान होकर छात्रा के पिता ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित लड़की के पिता का कहना है कि कोतवाली क्षेत्र के भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय के पास रहने वाला जिसान नामक युवक काफी दिनों से स्कूल जाते और वापस आते समय उनकी पुत्री का पीछा और अभद्रता कर रहा है।

उनकी पुत्री ने जब अपने पिता को पूरा मामला बताया तो उन्होंने युवक को समझाने बुझाने की कोशिश की। समझाया कि उनकी पुत्री को परेशान करना और पीछा करना छोड़ दो, लेकिन वह नहीं माना। विरोध करने पर घर पहुंच परिवार के लोगों से भी विवाद और अभद्रता करता है। शिकायत पर नगर कोतवाली पुलिस ने युवक जिसान के खिलाफ आबरू पर हमले की धारा में नामजद रिपोर्ट दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago