अयोध्या उत्तर प्रदेश

अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा दर्शन नगर रेलवे स्टेशन।

अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा दर्शन नगर रेलवे स्टेशन।

दर्शन नगर_अयोध्या।

देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश भर में 508 रेलवे स्टेशनों के पुर्नविकास की वीडियों  कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आधारशिला रखी। जिसमें अयोध्या का दर्शन नगर रेलवे स्टेशन भी शामिल है। दर्शननगर रेलवे स्टेशन पर समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में सांसद लल्लू सिंह शामिल हुए। इसमें नये स्टेशन भवन का निर्माण व पोर्टिको का प्रावधान होगा। स्टेशन भवन में यात्रियों के लिए फूड प्लाजा, बेहतर प्रकाश व्यवस्था, आधुनिक प्रतीक्षालय, बेबी फीडिंग कक्ष, कैफेटेरिया एवं रिटेल सुविधाएं, आधुनिक फर्नीचर, एक स्टेशन एक उत्पाद के कम से कम दो स्टाल, एग्जीक्यूटिव लाउंज एवं व्यवसायिक बैठकों के लिए स्थान व लाकर रुम होंगे।

अयोध्या सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आधुनिक सुविधाओं से युक्त दर्शननगर रेलवे स्टेशन बनेगा। विश्व स्तरीय आधुनिक सुविधाओं से युक्त अयोध्या रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य प्रगति पर है। अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन का सौन्दयीकरण करके यहां यात्री सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। अयोध्या को जोड़ने वाले सभी मार्गो का चौड़ी करण किया जा रहा है। देश विदेश से रामनगरी में आने वाले पयर्टकों की सुविधा के लिए श्रीराम हवाई अड्डे का निर्माण कार्य किया जा रहा है। रामनगरी अयोध्या आने वाले समय में देश के विकसित व सुन्दर शहर में एक होगा।

महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा कि रामनगरी आने वाले श्रद्धालुओं को वैश्विक मानकों के अनुसार सुविधाएं प्रदान की जा रही है। इसके लिए सरकार ने योजनाओं की श्रंखलाएं प्रदान की है। शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए कई रेलवे ओवरब्रिजों का निर्माण किया जा रहा है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

2 weeks ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

2 weeks ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago