अयोध्या उत्तर प्रदेश

छात्रा को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, दो नामजद।

छात्रा को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, दो नामजद।

मिल्कीपुर अयोध्या।
अयोध्या जिले के इनायत नगर थाना क्षेत्र के एक गांव में रह रही 17 वर्षीय एक छात्रा को अगवा करके सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज करके हिरासत में लिया है। वहीं, छात्रा का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
इनायत नगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय छात्रा अपने ननिहाल में रहकर क्षेत्र के एक डिग्री कॉलेज में पढ़ाई करती है। सोमवार की सुबह करीब 09:30 बजे वह घर से कॉलेज में फीस जमा करने के लिए निकली थी। रास्ते में अछोरा निवासी मोनू सिंह और मंजीत ने उसे अगवा करके उसके साथ दुष्कर्म किया, और पिटाई भी की। हालत बिगड़ने पर दोनों युवक उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।

वहां उसे बेहोशी की हालत में भर्ती कराया और शाम करीब 04:30 बजे छात्रा के मोबाइल फोन से ही उसके मामा को सूचित करके दोनों युवक फरार हो गए। होश में आने के बाद छात्रा ने परिजनों से आपबीती कही तो उन्होंने इनायत नगर थाने में सोमवार को ही तहरीर दी थी। बुधवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

छात्रा के परिजनों ने आरोप लगाया कि युवकों ने छात्रा से 3200 रुपये भी छीन लिए, जिसे वह फीस जमा करने के लिए घर से निकली थी। छात्रा के मामा ने बताया कि वह पीड़िता को लेकर मेडिकल के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। डॉक्टर बार-बार पीड़िता को लेकर जाने की बात कह रहे हैं।

प्रभारी थानाध्यक्ष जनार्दन सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago