
चौरे बाजार और हैदरगंज क्षेत्र में मूर्ति विसर्जन के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव का हुआ समापन।
बीकापुर अयोध्या।
अयोध्या जिले के चौरे बाजार और हैदरगंज क्षेत्र में पूर्णिमा तक चलने वाले दुर्गा पूजा महोत्सव का मूर्ति विसर्जन के साथ समापन हो गया है। चौरे बाजार क्षेत्र के पूजा पंडालों में स्थापित दुर्गा जी की प्रतिमाओं को बृहस्पतिवार देर रात को गाजे बाजे के साथ शोभा यात्रा निकाल कर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आधी रात के बाद सुल्तानपुर जनपद के शारदा सहायक नहर गुप्तारगंज तथा विसुही नदी में विसर्जित किया गया। इस दौरान शोभायात्रा में शामिल महिला पुरुष और बच्चे डीजे की धुन पर थिरकते नजर आए। दुर्गा मां के जयकारे गूंजते रहे।
प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज ने बताया कि चौरे बाजार पुलिस चौकी क्षेत्र में स्थापित की गई 12 दुर्गा प्रतिमाओं में से 9 बड़ी दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन सुल्तानपुर जनपद के शारदा सहायक नहर गुप्तारगंज पर तथा तीन दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन स्थानीय विसुही नदी में किया गया।
मोतीगंज पुलिस चौकी क्षेत्र की दो दुर्गा पूजा पंडाल की प्रतिमाओं का विसर्जन भी विसुही नदी में किया गया। जबकि बैती कला में पांच दुर्गा पूजा पंडालों में स्थापित की गई दुर्गा पूजा प्रतिमाओं का विसर्जन बृहस्पतिवार देर शाम को विसुही नदी में किया गया था।
हैदरगंज थाना प्रभारी मोहम्मद अरशद पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे। हैदरगंज थाना क्षेत्र में कई जगह पर शुक्रवार को भी देर शाम शोभा यात्रा निकालकर दुर्गा जी की प्रतिमाओं का विसर्जन किए जाने की जानकारी मिली है।
बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का… Read More
अयोध्या में बनेगा NSG का रीजनल हब, योगी कैबिनेट ने मिल्कीपुर में 65 एकड़ जमीन… Read More
18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।… Read More
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More