
बस एक बार मिलने की जिद कर बुलाया, पहुंची विवाहिता तो करने लगा छेड़छाड़।
अयोध्या।
अयोध्या जिले में एकतरफा प्यार का एक मामला प्रकाश में आया है। युवक ने एक बार मिलने की जिद कर विवाहिता को बुलाया और विवाहिता के यहां पहुंचने के बाद उससे अभद्र हरकत करने लगा। विवाहिता ने विरोध किया तो युवक ने कहा कि तुम्हें अपनी पत्नी मान चुका हूं। विरोध पर गाली-गलौच और धमकी दिए जाने पर पींड़िता ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
अयोध्या जिले के पड़ोसी जिले अंबेडकरनगर के भीटी थाना क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी विवाहिता का कहना है कि गलती से एक दिन अयोध्या कोतवाली के दर्शननगर निवासी किसी चन्दी प्रसाद मिश्रा (विज्जू) का फोन उसके मोबाइल पर पहुंच गया। उसने अपना परिचय बताया तो वह बार-बार उसे फोन कर प्यार की बात करने लगा। जिसके बाद उसने विज्जू मिश्रा का मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया। इसके बाद विज्जू ने मोबाइल नंबर के आधार पर उसके फोन पे पर रकम भेज दी। माजरा देख उसने फोनकर विरोध जताया तो विज्जू मिश्रा ने कहा एक बार मैं तुम्हे देख लूं, फिर कभी फोन नहीं करूंगा और धमकी दी कि अगर अयोध्या नहीं आओगी तो जहर खाकर जान दे दूंगा।
अनहोनी के डर से वह अपने घर से बस पकड़ देवकाली बाईपास आई, जहां से विज्जू उसे अपनी बाइक पर बिठाकर गुप्तारघाट ले गया और दुकान पर चाय पिलाने के बाद घाट किनारे ले जाकर उसके साथ पति जैसी हरकतें करने लगा। उसने अश्लील हरकत का विरोध किया तो विज्जू ने कहा कि मैंने तुम्हें पत्नी मान लिया है और मेरे साथ जबरदस्ती करने लगा। किसी तरह वह चंगुल से छूटकर वापस घर पहुंची तो दूसरे नंबर से फोन किया और गाली-गलौच करने के बाद जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पुलिस को दी है।
कैंट थाने के प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना कराई जा रही है।
बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का… Read More
अयोध्या में बनेगा NSG का रीजनल हब, योगी कैबिनेट ने मिल्कीपुर में 65 एकड़ जमीन… Read More
18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।… Read More
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More