बीकापुर - अयोध्या

चौराहे पर नाले से प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण, दुकानदारों को 3 दिन के भीतर दुकान पीछे करने की दिया चेतावनी।

चौराहे पर नाले से प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण, दुकानदारों को 3 दिन के भीतर दुकान पीछे करने की दिया चेतावनी।

बीकापुर_अयोध्या।

अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के खजुराहट चौराहे पर हाईवे के किनारे और मिल्कीपुर रोड के किनारे स्थित जल निकासी की नाली के ऊपर दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को शिकायत मिलने के बाद तहसील पुलिस और विकासखंड प्रशासन की टीम ने शनिवार दोपहर कार्यवाही करते हुए जेसीबी से हटवा दिया गया।

आपको बताते दें कि खजुराहट चौराहे के पास और सड़क के किनारे स्थित पुरानी नाली के ऊपर दुकानदारों द्वारा काफी समय से अतिक्रमण करके अवैध कब्जा किया गया था। दुकानदारों द्वारा हाईवे सड़क के किनारे और पुरानी नाली पर किए गए अतिक्रमण से लोगों को आवा गमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। कभी-कभी जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो जाती थी। सड़क दुर्घटना के भी हमेशा आशंका बनी रहती है। कई दुकानदारों द्वारा अपनी दुकान को आगे बढ़कर हाईवे और सड़क की पटरी तक लगाया जाता है। दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण से सड़क के किनारे स्थित नाला पूरा ढक गया था।

शिकायत मिलने के बाद शनिवार को तहसील प्रशासन हरकत में आ गया। नायाब तहसीलदार रामखेलावन राजस्व टीम, ब्लॉक की टीम और पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तथा दुकानदारों को अपना सामान हटाने के लिए कहा। उसके बाद जेसीबी द्वारा सड़क के किनारे नाले पर किए गए अतिक्रमण को हटवा दिया गया। और जल निकासी की नाले की सफाई भी की गई।इस दौरान अतिक्रमण हटाने गई टीम में खंड विकास अधिकारी हरिश्चंद्र सिंह, सहायक विकास अधिकारी बद्रीनाथ पांडे, राजस्व निरीक्षक प्रदीप कुमार तिवारी, श्याम सुंदर श्रीवास्तव, चौरे बाजार चौकी इंचार्ज राजेश पटेल के अलावा पुलिस फोर्स और राजस्व कर्मी शामिल रहे। 

 तहसील प्रशासन द्वारा कई दुकानदारों को तीन दिन के अंदर दुकान हटाकर पीछे करने के लिए निर्देशित किया गया। नायब तहसीलदार रामखेलावन द्वारा बताया गया कि दुकानदारों को 3 दिन के अंदर अपनी दुकान पीछे करने के लिए कहा गया है। दोबारा अतिक्रमण करने पर कानूनी कार्रवाई किए जाने की भी चेतावनी दी गई है। प्रशासन द्वारा अचानक अतिक्रमण हटाए जाने की की गई कार्रवाई से दुकानदारों में हलचल मच गई।

editor

Recent Posts

श्रीराम की पैड़ी के 56 घाटों पर दीप बिछाने का महाअभियान शुरू।

श्रीराम की पैड़ी के 56 घाटों पर दीप बिछाने का महाअभियान शुरू।   अयोध्या। अयोध्या… Read More

15 hours ago

मुकदमे में नामजद जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि को खंडासा पुलिस ने गिरफ्तार किया।

मुकदमे में नामजद जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि को खंडासा पुलिस ने गिरफ्तार किया। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 days ago

पीड़ित परिवार को विधायक ने दी एक लाख की सहायता।

पीड़ित परिवार को विधायक ने दी एक लाख की सहायता। अयोध्या। अयोध्या जिले के नाका… Read More

3 days ago

पूर्व सांसद लल्लू सिंह के बेटे की कार पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार, बाल-बाल बचे।

पूर्व सांसद लल्लू सिंह के बेटे की कार पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार, बाल-बाल… Read More

3 days ago

पार्किंग विवाद को लेकर पुुलिस पर पूर्व विधायक के परिवार से अभद्रता का आरोप, हंगामा।

पार्किंग विवाद को लेकर पुुलिस पर पूर्व विधायक के परिवार से अभद्रता का आरोप, हंगामा।… Read More

3 days ago

विकसित परिक्रमापथ पर श्रद्धालुओं को सुगम राह देने की तैयारी, विधायक ने किया निरीक्षण।

विकसित परिक्रमापथ पर श्रद्धालुओं को सुगम राह देने की तैयारी, विधायक ने किया निरीक्षण। अयोध्या।… Read More

3 days ago