अयोध्या उत्तर प्रदेश

प्रभु श्रीराम के जीवन पर आधारित 18 प्रसंगों की झांकियां बनेंगी आकर्षण का केंद्र।

प्रभु श्रीराम के जीवन पर आधारित 18 प्रसंगों की झांकियां बनेंगी आकर्षण का केंद्र।

अयोध्या।

अयोध्या श्रीरामनगरी में पिछले सात वर्ष से दीपोत्सव का आयोजन कर गिनीज बुक में रिकॉर्ड दर्ज कराया जाता रहा है। विगत वर्षों के सभी रिकॉर्ड को तोड़ते हुए आठवें दीपोत्सव को हर बार के दीपोत्सव से और अधिक भव्य बनाने की तैयारी की जा रही है। अयोध्या जिला प्रशासन रात दिन एक कर दीपोत्सव को यादगार बनाने में जुटा है। दीपोत्सव ने केवल देश बल्कि पूरी दुनिया में यूनीक इवेंट की तौर पर अपनी पहचान सशक्त कर चुका है जिसे देखने के लिए देश विदेश से दर्शक अयोध्या आते हैं।

 मंडलायुक्त गौरव दयाल ने बताया कि दीपोत्सव के लिए हर कार्यक्रम को अनूठा बनाने की व्यापक तैयारी की जा रही है। दीपोत्सव में विभिन्न प्रकार की लाइटिंग से अयोध्या को सजाया जा रहा है। इनमें प्रभु श्रीराम के आदर्श चरित्र से जुड़े 18 प्रसंगों पर आधारित झांकियां रहेंगी। इनमें 11 झांकियां सूचना विभाग की ओर से और सात झांकियां पर्यटन विभाग की ओर से तैयार की जा रही हैं।

आठवें दीपोत्सव पर आयोजित होने वाली झांकियों में श्रीराम की शिक्षा, सीता- राम विवाह , राम- वन गमन , भरत मिलाप, शबरी प्रसंग , अशोक वाटिका, हनुमान का लंका गमन, शक्ति बाण लगने से लक्ष्मण का मूर्छित होना, रावण वध, राम का पुनः अयोध्या आगमन और दीपोत्सव पर आधारित झांकियां निकाली जाएगी। ट्रकों पर यह झांकियां सजाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

साकेत महाविद्यालय में रामायण कालीन प्रसंग मंचन करने के लिए 18 झांकियां सजाई जा रही हैं, जिसमें 11 झांकियां सूचना विभाग और सात झांकियां पर्यटन विभाग की ओर से तैयार की जाएंगी। पर्यटन विभाग की ओर से दीपोत्सव पर सात झांकियां निकाली जाएगी। जिसमें तुलसी कृत राम चरित मानस के सात अध्याय बाल काण्ड, अयोध्या काण्ड, अरण्य काण्ड, किष्किंधा काण्ड, सुन्दर काण्ड, लंका काण्ड व उत्तर काण्ड पर आधारित सात झांकियां निकाली जाएगी।

editor

Recent Posts

बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण।

बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का… Read More

2 days ago

18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।

18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।… Read More

2 days ago

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी।

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More

1 week ago

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता।

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More

1 week ago