अयोध्या उत्तर प्रदेश

चोरी के वाहनों को खपाने का नया तरीका, तीन गिरफ्तार।

चोरी के वाहनों को खपाने का नया तरीका, तीन गिरफ्तार ।

अयोध्या।
अयोध्या जिले में वाहन चोरों ने चोरी के वाहनों को ठिकाने लगाने का नया तरीका अख्तियार किया है। अब वाहन चोरी के बाद वाहन का पुर्जा-पुर्जा अलग-अलग करवा दे रहें हैं और इन पुर्जों को बेच कर अच्छी खासी रकम हासिल कर रहे हैं। जिला अस्पताल परिसर से गायब एक बाइक के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद यह खुलासा हुआ है। पुलिस ने तीन को गिरफ्तार कर वाहन चोरी के दो मामलों का पर्दाफाश किया है।
पूराकलन्दर थाना क्षेत्र के काजीपुर ग्राम निवासी राजेन्द्र कुमार निषाद की बाइक (यूपी 42 एवाई 2917) किसी ने 8 जुलाई की शाम 6 बजे जिला अस्पताल परिसर से पार कर दी थी। वाकया सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ था।
वहीं 17 जून को टकसाल स्थित आलू गोदाम से मिस्त्री कैण्ट थाना क्षेत्र के गोदनहर का पुरवा अबुसराय निवासी संजय कुमार की बाइक (यूपी 42 वी 4603) चोरी हुई थी। वाहन चोरी के मामलों की पड़ताल में जुटी पुलिस को जानकारी मिली थी बाइक मिस्त्री की मिलीभगत से चोरी के बाइकों के पुर्जे जरूरतमंदों को बेचे जा रहे हैं।
नगर कोतवाल अश्विनी पांडेय ने बताया कि दोनों मामलों की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस टीम ने वाहन चोर सुनील कुमार निवासी ककरही बाजार थाना कैंट के साथ मिस्त्री का काम करने वाले नगर कोतवाली क्षेत्र के अफीम कोठी नोगड़ा दुआना निवासी अभय सोनकर और नहर बाग निवासी पवन कुमार को अफीम कोठी के पास से गिरफ्तार किया है। जिला अस्पताल से चोरी बाइक के पुर्जे और टकसाल से चोरी बाइक बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि टकसाल से चोरी बाइक पुरानी होने के चलते पुर्जा-पुर्जा होने से बच गई। यह लोग पहले भी बाइक चोरी में जेल जा चुके हैं।

 

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago