पूराबाजार - अयोध्या

चालक से की मारपीट, वाहन को किया क्षतिग्रस्त।

चालक से की मारपीट, वाहन को किया क्षतिग्रस्त।

पूराबाजार_अयोध्या।

अयोध्या जिले के अकबरपुर मार्ग पर महाराजगंज थाना क्षेत्र में एक एसयूवी के चालक से मारपीट और वाहन में तोड़फोड़ के मामले में अज्ञात के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी गई है।

पुलिस चौकी पूरा बाजार क्षेत्र में ग्राम मडना के मजरे कुर्की मोड़ के पास शुक्रवार रात लगभग 9:30 बजे कुछ विवाद के बाद एक एसयूवी के चालक इनायतनगर थाना क्षेत्र के बारुन निवासी शाबिर खान से मारपीट और वाहन में तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया था। प्रकरण को लेकर सत्ताधारी दल से जुड़े, एक नेता के समर्थकों ने पुलिस चौकी का घेराव किया था और शनिवार को ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन भी हुआ। मामले में वाहन मालिक ने पार्टी के ही एक नेता और उनके समर्थकों पर आरोप लगाया था।

हालांकि सीओ सदर और थाना प्रभारी से वार्ता के बाद मामले में कार्रवाई का आश्वासन मिला है। वाहन मालिक गोसाईगंज थाना क्षेत्र के शेरवाघाट निवासी ठेकेदार अखंड प्रताप सिंह का कहना है कि उनका वाहन चालक उनके परिवार को आजमगढ़ पहुंचाकर वापस लौट रहा था। कुर्की मोड़ के पास कुछ लोगों ने चालक की पिटाई की और कार का शीशा तोड़ दिया तथा वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया।

थाना अध्यक्ष महाराजगंज अमरजीत सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ शिकायत मिली है। चालक का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago