घूस प्रकरण में उपशिक्षानिदेशक कार्यालय में कार्यरत कार्यालय लिपिक निलंबित

घूस प्रकरण में उपशिक्षानिदेशक कार्यालय में कार्यरत कार्यालय लिपिक निलंबित|

अयोध्या|

शिक्षा विभाग उपनिदेशक कार्यालय में कार्यरत कार्यालय सहायक अनुराग खरे द्वारा जिले के मिल्कीपुर ब्लॉक स्थित राजकीय विद्यालय गढ़ा में तैनात शिक्षिका जया सिंह से 3 हजार रुपये घूस लेकर मेटरनिटी लीव संस्तुति करवाने के संबंध में दोषी पाये जाने पर संयुक्त शिक्षा निदेशक अरविंद पांडेय की संस्तुति पर आज निलंबित कर दिया गया।
पीड़ित शिक्षिका जय सिंह ने बताया गर्भवती होने के कारण डिलीवरी का समय नजदीक होने पर मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्यालय सहायक अनुराग खरे को छुट्टी के संबंध में प्रार्थना पत्र सौंपा गया था छुट्टी संस्तुति कराने के सापेक्ष कार्यालय सहायक द्वारा 3 हजार रुपये घूस की मांग भी की गई थी जिसको जया सिंह द्वारा दिया भी गया था परंतु पैसा लेने के बाद भी ऑडिट में तमाम कमियां निकाल कर उनको छुट्टी देने से मना कर दिया गया ।
जिसकी शिकायत संयुक्त शिक्षा निदेशक अरविंद पांडेय से करने पर संयुक्तशिक्षा निदेशक अरविंद पांडेय द्वारा शिकायत को सही पाए जाने पर व सरकारी सेवा नियमावली के उल्लंघन पर कार्यालय सहायक द्वारा पूर्व में भी कई ऐसे मामले संज्ञान में आने के बाद कार्यालय सहायक अनुराग खरे को निलंबित करने का आदेश उप शिक्षा निदेशक को दिया गया जिसके पश्चात कार्यालय सहायक अनुराग खरे को निलंबित कर दिया गया निलंबन के आदेश में आदेशित है निलंबित कार्यालय सहायक को निलंबन की समाचार आधा वेतन भुगतान ही होता रहेगा।

 

editor

Recent Posts

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी।

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More

6 days ago

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता।

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

6 days ago

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More

6 days ago

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का जोर।

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More

6 days ago

दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन।

दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More

6 days ago

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा।

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More

7 days ago