Categories: लखनऊ

हत्या की FIR होने पर थानाध्यक्ष सरकारी पिस्टल लेकर फरार, दर्ज होगा एक और मुकदमा

हत्या की FIR होने पर थानाध्यक्ष सरकारी पिस्टल लेकर फरार, दर्ज होगा एक और मुकदमा

कानपुर_देहात|

कानपुर देहात में 12 दिसंबर की रात पुलिस बर्बरता के शिकार हुए सरैंया लालपुर के व्यापारी बलवंत सिंह की मौत के बाद आरोपी पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज है।
घटना में शामिल तत्कालीन एसओजी प्रभारी को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि घटना में शामिल तत्कालीन रनियां थानाध्यक्ष शिव प्रकाश सिंह को मुकदमे की जानकारी हुई तो वह सरकारी पिस्टल सहित फरार हो गया।तत्कालीन रनियां थानाध्यक्ष की मुश्किल और बढ़ती नजर आ रही और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम आसपास के जिले में छापेमारी कर रही है।
कानपुर देहात में 12 दिसंबर की रात पुलिस बर्बरता के शिकार हुए सरैंया लालपुर के व्यापारी बलवंत सिंह की मौत के बाद आरोपी पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज है। घटना में शामिल तत्कालीन एसओजी प्रभारी को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि घटना में शामिल तत्कालीन रनियां थानाध्यक्ष शिव प्रकाश सिंह को मुकदमे की जानकारी हुई तो वह सरकारी पिस्टल सहित फरार हो गया।तत्कालीन रनियां थानाध्यक्ष की मुश्किल और बढ़ती नजर आ रही और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम आसपास के जिले में छापेमारी कर रही है।
व्यापारी के मामले में मुकदमा दर्ज होने की जानकारी तत्कालीन रनिया थाना अध्यक्ष शिव प्रकाश को हुई तो उन्होंने साथ में मौजूद सहयोगी दरोगा को सीयूजी नंबर दिया और 5 मिनट में आने की बात कहते हुए सरकारी पिस्टल लेकर फरार हो गए। जब 24 घंटे बीत गए और वह वापस नहीं आए तो थाने में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में पूरे मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक को दी गई। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आसपास के जिलों में छापेमारी तेज कर दी गई और एक टीम तत्कालीन आरोपी थाना अध्यक्ष शिव प्रकाश के गृह जिला रायबरेली भेजी गई है। पुलिस विभाग अब सरकारी पिस्टल लेकर फरार होने का मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रहा है
editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

7 days ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago