
घर में घुसकर व्यापारी की निर्मम हत्या, टकसरा गांव में हुई वारदात।
इनायत नगर_अयोध्या।
अयोध्या जिले इनायत नगर थाना क्षेत्र गांव टकसरा निवासी एक अधेड़ उम्र के व्यवसाई की हत्या कर दी गई। बताया गया कि हत्यारों ने उसके दुकान में लूटपाट भी की है। सूचना मिलते ही मिल्कीपुर पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं इंस्पेक्टर इनायत नगर मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
बताया गया कि इनायत नगर थाना क्षेत्र के ग्राम टकसरा निवासी छेदीलाल चौरसिया (58) वर्ष (पुत्र) राम प्रताप ग्राम बसावां में शाहगंज- प्रभात नगर मार्ग के किनारे मकान बनवाकर अशोक डीजे के नाम से दुकान चलाते थे। बुधवार की रात बदमाश दुकान के पीछे से बाउंड्री वॉल कूदकर दुकान के कमरे में घुसे तथा दुकान के अंदर सो रहे दुकानदार छेदीलाल चौरसिया की धारदार हथियार से हत्या कर दी। छेदीलाल का शव कमरे के अंदर पड़ा था। शव को देखने से पता चला कि हमलावरों ने उनके सिर पर बायीं तरफ दो गंभीर प्रहार किया है, सिर पर दो काफी बड़ी घाव है। इसके अलावा बाईं तरफ कान के पास भी प्रहार किया गया है। दाहिनी तरफ गाल में भी कटे का निशान है।
घटना की जानकारी सुबह जब उनका बेटा जगदीश चौरसिया दुकान पर पहुंचा तब हुई। जगदीश ने बताया कि हमलावरों ने उनके पिता की हत्या करने के साथ ही उसकी दुकान का काफी सामान डीजे में प्रयुक्त होने वाला कई जोड़ी एसआरपी और मिक्सर मशीन उठा ले गए हैं। इसकी लागत तकरीबन 12 से 15 लाख रुपए होगी। बेटा जगदीश चौरसिया बृहस्पतिवार सुबह जब दुकान पर पहुंचा तो यह नजारा देखकर अवाक रह गया। फिर उसके द्वारा इनायत नगर पुलिस को वारदात की सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही मौके पर मिल्कीपुर सीओ सुनील कुमार सिंह एवं इनायत नगर इंस्पेक्टर संदीप कुमार सिंह दल-बल सहित पहुंच गए और घटना की छानबीन करना शुरू कर दिया। बताया गया कि मौके पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण भी पहुंच कर मौका मुआयना किया और अधीनस्थों को टीम गठित कर जल्दी से जल्दी मामले के खुलासे का निर्देश दिया है। हालांकि अभी तहरीर नहीं दर्ज हुई है। फिलहाल इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।
बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का… Read More
अयोध्या में बनेगा NSG का रीजनल हब, योगी कैबिनेट ने मिल्कीपुर में 65 एकड़ जमीन… Read More
18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।… Read More
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More