अयोध्या उत्तर प्रदेश

गाजे – बाजे के साथ निकला भाजपा प्रत्याशी का नामांकन जुलूस, बड़ी संख्या में साधु संत और भाजपा के दिग्गज नेता मौजूद।

गाजे – बाजे के साथ निकला भाजपा प्रत्याशी का नामांकन जुलूस, बड़ी संख्या में साधु संत और भाजपा के दिग्गज नेता मौजूद।
अयोध्या।
अयोध्या (फैजाबाद) संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी लल्लू सिंह का नामांकन जुलूस और रोड शो बुधवार को रामकथा पार्क से गाजे बाजे के साथ निकला। यह जुलूस टेढीबाजार होते हुए, कलेक्ट्रेट के पहले प्रेस क्लब मोड़ तक जायेगा। करीब 12 बजे रामकथा पार्क से शुरू हुए नामांकन जुलूस में बड़ी संख्या में साधु संत और भाजपा के दिग्गज नेता मौजूद हैं।
भाजपा प्रत्याशी ने संतों का आशीर्वाद लेकर जुलूस का शुभारंभ किया। एक रथ पर सवार लल्लू सिंह के साथ, खाद्य एवं रसद मंत्री सतीश शर्मा, नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर गिरीशपति त्रिपाठी, प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, महानगर अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष आदि मौजूद दिखे।
इससे पहले जुलूस स्थल पर पूर्व सांसद विनय कटियार, गोसाईगंज के पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू की मौजूदगी रही। सभी अलग-अलग गाड़ियों में सवार होकर जुलूस और रोड शो में शामिल हैं। नामांकन जुलूस को लेकर गुदड़ीबाजार से चौक और रीडगंज से चौक के अलावा रिकाबगंज, हनुमानगढ़ी और सिविल लाइन में भारी पुलिस बल तैनात है।
editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago