गरीबों के आशियाने पर चला बुलडोजर, ध्वस्त हुए आठ मकान

गरीबों के आशियाने पर चला बुलडोजर, ध्वस्त हुए आठ मकान

रूदौली_अयोध्या|

जिले के तहसील रूदौली के ग्राम ममरेजनगर में गुरुवार की शाम उस समय अफरा तफरी मच गई जब ग्रामवासी आठ गरीबों के आशियाने को ढहाने के लिए दल-बल के साथ जेसीबी मशीन लेकर तहसीलदार रूदौली प्रज्ञा सिंह गॉव पहुँची।
पचासों वर्ष से उक्त मकान में पीढ़ी दर पीढ़ी अपना जीवन गुजार रहे हरिराम व सहजराम पुत्रगण परशुराम निषाद, केवला पत्नी स्व. मंगल पुत्रगण नरेंद्र व सुरेंद्र, फूलचंद्र पुत्र रामचेला, विनोद कुमार, बिंद्रा प्रसाद व रामनेवल पुत्रगण जयलाल, हरिश्चंद पुत्र रामचेला, उर्मिला पत्नी छोटेलाल, रामगोपाल पुत्र हीरालाल व रमेशचंद्र पुत्र हीरालाल के लाख गिड़गिड़ाने के वावजूद देखते ही देखते बाबा के बुलडोजर ने आठ गरीब परिवारों के सर से छत छीन लिया।
तहसीलदार प्रज्ञा सिंह के मुताबिक उक्त मकान खलिहान की सुरक्षित भूमि गाटा संख्या 323 के .089 हेक्टेयर क्षेत्रफल पर कब्जा कर बनाया गया था जिससे कब्जा हटाने के लिए उक्त कब्जेदारों को उच्च न्यायालय द्वारा 03 जनवरी 2021 को जमीन खाली करनें का आदेश दिया गया था। उन्होंने बताया कि कब्जेदारों द्वारा न्यायालय की बात न मानने पर आज यह कार्यवाही की गई है।
editor

Recent Posts

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 day ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

1 day ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

1 day ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

4 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

5 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

5 days ago