हीरा व्यापारी से की 72 करोड़ की लूट,संदेह में किया गिरफ्तार|

हीरा व्यापारी से की 72 करोड़ की लूट,संदेह में किया गिरफ्तार|

अयोध्या|

वाहन चेकिंग के दौरान संदेह के आधार पर पकड़े गए दो युवकों की सच्चाई जानकर पुलिस चौंक गई। बिना नंबर की बाइक लेकर शहर में घूम रहे ये युवक गुजरात के एक हीरा कारोबारी के साथ 72 करोड़ रुपये की लूट में जेल जा चुके हैं। इसके अतिरिक्त इनके ऊपर कोतवाली नगर, अयोध्या व कैंट थाना में भी मारपीट, लूट, आयुध अधिनियम, हत्या के प्रयास व जानलेवा हमले के मामले में कई मुकदमें पंजीकृत हैं।
हीरा व्यापारी से लूट की वारदात चार वर्ष पहले की है, जिसमें दोनों को जेल जाना पड़ा था। पकड़े गए युवकों में कोतवाली अयोध्या के तकपुरा निवासी अभिषेक वर्मा तथा अंकित वर्मा शामिल हैं। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास को जानने के लिए गुजरात पुलिस से कोतवाली नगर पुलिस ने संपर्क किया है।
आशंका है कि यह युवक अयोध्या में भी कोई बड़ी वारदात करने के प्रयास में थे, लेकिन उससे पहले पुलिस के हत्थे चढ़ गए। अभिषेक पर छह और अंकित पर आठ मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों युवकों को जेल भेज दिया है। उनके पास से अवैध असलहा भी बरामद हुआ है।
नवीन मंडी चौकी प्रभारी सत्यप्रकाश यादव और उनकी टीम ने दोनों युवकों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि युवकों से पूछताछ में जो जानकारी प्राप्त हुई उसके आधार पर जांच की जा रही है। बरामद बाइक अंकित की है। उसे सीज कर दिया गया है। गुजरात पुलिस से भी इनका आपराधिक रिकार्ड मांगा गया है।

 

 

editor

Recent Posts

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 day ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

1 day ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

1 day ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

4 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

4 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

4 days ago