सुल्तानपुर - उत्तरप्रदेश

खेत की सिंचाई कर रहे परिवार पर जानलेवा हमला, युवक को पीटकर मार डाला – तीन घायल।

खेत की सिंचाई कर रहे परिवार पर जानलेवा हमला, युवक को पीटकर मार डाला – तीन घायल।

सुल्तानपुर।

सुल्तानपुर जिले में बुधवार सुबह एक परिवार के सदस्य एक साथ खेत की सिंचाई कर रहे थे। इसी बीच गांव के कुछ लोगों ने लाठी डंडे से हमला बोल दिया। जिसमें एक युवक की मौत हो गई। जबकि परिवार की महिला समेत तीन घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा है। जबकि मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर पहुंचे एसपी सोमेन वर्मा ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए जल्द ही मामले में वर्क आउट की बात कही है।

कोतवाली देहात के सोनबरसा गांव निवासी जितेंद्र यादव , ह्रदय राम यादव, संत कुमार यादव व शांति देवी खेतो की सिंचाई कर रहे थे। इसी बीच किसी बात को लेकर संदीप वर्मा, गोलू वर्मा व गौतम वर्मा से विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दूसरे पक्ष के लोगो ने लाठी डंडे से पिटाई करने लगे। आरोप है कि दूसरे पक्ष के संदीप बर्मा, गोलू वर्मा व गौतम वर्मा की पिटाई से जितेंद्र (35) को गंभीर चोट आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वही ह्रदय राम यादव, संत कुमार यादव व शांति देवी को गंभीर चोट आई। चीख पुकार पर पहुंचे ग्रामीणों को देख आरोपों मौके से फरार हो गए।

ग्रामीणों की सूचना पर सीओ लम्भुआ अब्दुस सलाम, सीओ जयसिंहपुर प्रशांत सिंह, अतिरिक्त एसडीएम संजीव कुमार यादव, कोतवाली देहात थानाध्यक्ष श्याम सुंदर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भेजते हुए मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर पहुंचे एसपी सोमेन वर्मा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

editor

Recent Posts

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

3 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

3 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

3 days ago

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त।

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त। अयोध्या। अयोध्या जिले में उत्तर प्रदेश… Read More

3 days ago

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन।

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन। बीकापुर अयोध्या। अयोध्या जिले बीकापुर विकासखंड क्षेत्र के… Read More

5 days ago