
प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद एवं राज्य मंत्री लोक निर्माण कुंवर ब्रिजेश सिंह, प्रमुख सचिव लोक निर्माण अजय चौहान तथा विभाग के मुख्य अभियन्ता, अधीक्षण अभियन्ता, अधिशाषी अभियन्ता, सहायक अभियन्ता तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ सर्किट हाउस बैठक कक्ष में विभागीय कार्यो की समीक्षा की गयी। अयोध्या शहर एवं आसपास तथा राम जन्मभूमि के आसपास बन रहे कार्यो की पुल आदि की गहन समीक्षा की गयी।
पीडब्लूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने बताया कि 22 जनवरी को भगवान राम लला का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होना है, उससे पहले जो यहां योजनाएं चल रही है सभी की समय सीमा तय कर दी गई है, जो सड़के हैं जो सुंदरीकरण के कार्य हैं सेतु रेलवे ओवरब्रिज उसके कार्य हैं जो बिल्डिंगों के कार्य हैं उन सभी के लिए समय सीमा बांध दी गई है सभी कार्य समय सीमा के अंदर कराए जाएंगे। उन्होंने बताया आने वाले 15 दिनों में अयोध्या नगरी खिलकर सामने आएगी, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के मंशा के अनुरूप अयोध्या नगरी का कायाकल्प किया गया है, अयोध्या करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र बना है, यहां पर वर्ल्ड क्लास के इंफ्रास्ट्रक्चर देखने को मिलेगा। जन्मभूमि पथ, भक्ति पथ, राम पथ आदि के अलावा जो भी पुल एवं सड़कें बनायी जा रही है। वह मानक के अनुसार बनायी जाय। तय समय सीमा में उसका निर्माण कार्य पूर्ण हो। उस पर लाइट एवं फसाड आदि की भी व्यवस्था समय से हो सम्बंधित कार्यो को गुणवत्ता के साथ 25 दिसम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश दिये गये।
इस बैठक में विधायक अयोध्या वेद प्रकाश गुप्ता, बीकापुर विधायक डा.अमित सिंह चौहान सहित अन्य प्रमुख जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More
दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More
प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More