खंड विकास अधिकारी को उनके पद से हटा दिया गया।

अयोध्या।
अयोध्या जिले के विकासखंड बीकापुर के खंड विकास अधिकारी हरिश्चंद्र सिंह को उनके पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह हैरिग्टनगंज के खंड विकास अधिकारी अखिलेश मिश्रा को नया बीडीओ नियुक्त किया गया है।
अधिकारी हरिश्चंद्र सिंह के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगे थे। ग्राम प्रधानों ने मनरेगा मजदूरों के भुगतान में देरी को लेकर जनप्रतिनिधियों के पास शिकायत की थी। इस मामले को जनप्रतिनिधियों ने अयोध्या के जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी तक पहुंचाया। इससे पहले कुछ महीनों में सिंह पर एक और विवाद सामने आया था। उन पर ब्लॉक परिसर में लगे पेड़ों को बिना नीलामी के कटवाने का आरोप लगा था।
वन विभाग के अधिकारियों ने इस मामले में केस दर्ज किया था। जांच में ब्लॉक परिसर से पेड़ों की अवैध कटाई की पुष्टि हुई थी।