कैश वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

अयोध्या।
अयोध्या जिले के खंडासा थाना क्षेत्र के अमरगंज बाजार के समीप पूरे बच्चऊ दूबे गांव के मोड़ पर सोमवार सायं एक कैश वैन और सफारी में जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
बच्चऊ दूबे गांव से सफारी वाहन मिल्कीपुर अमानीगंज सड़क पर चढ़ रहा था, तभी मिल्कीपुर की ओर से आ रही एसबीआई बैंक की कैश वैन ने सफारी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से अनियंत्रित सफारी सड़क के किनारे गड्ढे में चली गई। कैश वैन सड़क के दूसरी ओर चली गई। दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हालांकि दोनों वाहनों में सवार लोग बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया।