बीकापुर - अयोध्या

भटक रही किशोरी के प्रति पुलिस ने दिखाई मानवीय संवेदना।

भटक रही किशोरी के प्रति पुलिस ने दिखाई मानवीय संवेदना।

बीकापुर।

अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र अपने परिजनों की प्रताड़ना से पीड़ित होकर भटक रही करीब 15 वर्षीय किशोरी के प्रति पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉक्टर राजेश कुमार तिवारी द्वारा संवेदना दिखाते हुए कोतवाली पुलिस को भेजकर अपने संरक्षण में लिया गया। कोतवाली क्षेत्र के देवासिया पारा निवासी एक 15 वर्षीय किशोरी सोमवार शाम को घर से करीब 7 किलोमीटर दूर बीकापुर कस्बे में सीएचसी गेट के पास  रोते हुए पहुंची। मौके पर मौजूद लोगों द्वारा किशोरी को बैठाया गया और पुलिस क्षेत्राधिकारी को सूचना दी गई है।

सीओ द्वारा इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस को निर्देशित किया और मौके पर उसके पास भेजा गया। मौके पर टीम के साथ पहुंचे प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार राय को किशोरी द्वारा रो-रोकर आपबीती बताई , उसने बताया कि उसके परिजनों द्वारा उसे मारा-पीटा जाता है। जिससे वह काफी परेशान है। पुलिस टीम द्वारा परेशान किशोरी को अपने साथ कोतवाली ले जाया गया।  देर शाम  किशोरी के परिजनों को बुलाया और बिटिया को परेशान ना करने की चेतावनी देकर अपने वाहन से घर छुड़वाया गया।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

7 days ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

1 week ago