किसान एक्सप्रेस ट्रेन से कट कर दो सगे भाइयों की मौत,

किसान एक्सप्रेस ट्रेन से कट कर दो सगे भाइयों की मौत, 35 भेड़ भी कटी

अयोध्या।

जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र के बिल्हरघाट रेलवे स्टेशन के पास बुधवार की देर शाम एक बड़ा हादसा हो गया। धनबाद से फिरोजपुर जा रही किसान एक्सप्रेस की चपेट में आकर दो सगे भाइयों की मौत हो गई। वहीं करीब 35 भेड़ भी ट्रेन की चपेट में आ गईं। हादसा तब हुआ जब ट्रेन को आता देख ट्रैक पर मौजूद भेड़ों को बचाने दोनों सगे भाई दौड़े। इस हादसे की वजह से करीब आधे घंटे तक ट्रेन रुकी रही। दो सगे भाईयों की ट्रेन से कटने की सूचना पर परिवार में कोहराम मचा हुआ है।महराजगंज एसएचओ अनुपम मिश्र के मुताबिक बुधवार की शाम साढ़े छह बजे धनबाद से फिरोजपुर जाने वाली किसान एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 13308 फिरोजपुर जा रही थी।अयोध्या से निकलने के बाद वह जैसे बिल्हरघाट के पास पहुंची कि तभी भेड़ों को बचाने के चक्कर मे दो सगे भाई ट्रेन की चपेट में आ गए। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृत सगे भाईयों की पहचान तुलसीराम और लल्लन निवासी रसड़ा थाना महराजगंज जनपद अयोध्या के रूप में हुई। एसएचओ ने बताया कि करीब 35 भेड़ भी ट्रेन की चपेट में आकर कट गई हैं। वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की सूचना दे दी गई है। दोनों सगे भाईयों की मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया है।

editor

Recent Posts

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 day ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

1 day ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

1 day ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

4 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

4 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

4 days ago