
जिले के विकासखंड तारुन अंतर्गत एक गांव में विकलांग व्यक्ति की पत्नी को आवासों की आवंटित हुई लाभार्थी की सूची में नाम शामिल है। लेकिन ग्राम पंचायत सचिव ने अपात्र बताते हुए नाम खारिज करने की बात कहीं। बुधवार को पीड़ित ने इसकी शिकायत खंड विकास अधिकारी सहित जिलाधिकारी अयोध्या से की है। मामला फतेहपुर कमासिन गांव का है।
पीड़ित राकेश गिरी पुत्र स्व० श्याम नरायन गिरी ने शिकायती पत्र में कहा है कि 80 परसेंट विकलांग है और छप्पर के मकान में रहता है। पीड़ित की पत्नी कमलेश के नाम आवास आवंटित हुआ है। आरोप है संबंधित ग्राम पंचायत सचिव आवास के एवज में दस हजार रुपए की मांग कर रहे हैं। पीड़ित विकलांग व गरीब होने के चलते मांग को पूरी न कर सका जिसके कारण सेक्रेटरी ने आवास को खारिज करने की बात कही। जिससे आहत होकर पीड़ित वीडीओ सहित एसएचओ तारुन व डीएम अयोध्या से आवास खारिज होने पर ब्लॉक मुख्यालय तारुन पर आत्मदाह कर लेगा। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी कर्मचारियों और अधिकारियों की होगी। इस संबंध में जानकारी करने पर खंड विकास अधिकारी अनीश मणि पांडे का मोबाइल नंबर स्विच ऑफ है।
मुकदमे में नामजद जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि को खंडासा पुलिस ने गिरफ्तार किया। अयोध्या। अयोध्या… Read More
पीड़ित परिवार को विधायक ने दी एक लाख की सहायता। अयोध्या। अयोध्या जिले के नाका… Read More
पूर्व सांसद लल्लू सिंह के बेटे की कार पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार, बाल-बाल… Read More
पार्किंग विवाद को लेकर पुुलिस पर पूर्व विधायक के परिवार से अभद्रता का आरोप, हंगामा।… Read More
विकसित परिक्रमापथ पर श्रद्धालुओं को सुगम राह देने की तैयारी, विधायक ने किया निरीक्षण। अयोध्या।… Read More
स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी के बाद अयोध्या पहुंचे पूर्व महापौर। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More