ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 09:39 PM IST

करंट से दो भाई की मौत के बाद, अधिकारियों पर एफआईआर: सुलतानपुर।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
करंट से दो भाई की मौत के बाद, अधिकारियों पर एफआईआर।  सुलतानपुर।
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: करंट से दो भाई की मौत के बाद, अधिकारियों पर एफआईआर। सुलतानपुर।
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।

करंट से दो भाई की मौत के बाद, अधिकारियों पर एफआईआर।

images 1 - करंट से दो भाई की मौत के बाद, अधिकारियों पर एफआईआर। सुलतानपुर।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

सुलतानपुर।

सुल्तानपुर जिले के चांदा थाना क्षेत्र के सोनवा गांव में मंगलवार को विद्युत तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई थी। परिजनों की तहरीर पर बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। पोस्टमार्टम के बाद दोनों भाइयों का शव गांव पहुंचा, तो माहौल गमगीन हो गया। परिजन बुधवार सुबह दोनों शवों की अंत्येष्ठि के लिए इब्राहिमपुर घाट ले गए। जहां अन्तिम संस्कार किया गया। ग्राम प्रधान संतोष पांडेय, नायब तहसीलदार और पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया।

अमित यादव की तहरीर पर बिजली विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों पर भारतीय न्याय संहिता 110 गैर इरादतन हत्या का मुक़दमा दर्ज किया गया। मौके पर पहुंचे थाना अध्यक्ष चांदा रविंद्र सिंह ने परिजनों को एफआईआर की कॉपी दिया। साथ ही हर संभव मदद का आश्वासन परिजनों को दिया। समाजवादी लोहिया सभा के नेता परमात्मा यादव समेत अन्य भी सोनावा पहुंचे। जहां शोक संतप्त परिवार से मिलकर सांत्वना व्यक्त किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT