Categories: देश

कन्हैया लाल को लगातार धमकियां दी रही थी,

कन्हैया लाल को लगातार धमकियां दी रही थी, कन्हैया लाल जी ने धमकियां देने वालों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी ?
सवाल तो Ashok Gehlot से है कि पुलिस क्या कर रही थी ? क्यों इनको पकड़ा नहीं गया ? पुलिस ने पकड़ा होता तो ये हत्या न होती

पहले खुलेआम कन्हैयालाल की नृशंस हत्या की धमकी, फिर सिर कलम कर दिया, आतंकियों की करतूतों से मेल खाता है तरीका

Udaipur murder: कन्हैयालाल हत्याकांड को जिस तरीके से अंजाम दिया गया, उसमें आतंकी संगठन ISIS से कनेक्शन होने के संकेत मिल रहे हैं। कातिलों का तरीका आतंकी संगठनों की करतूतों से मेल खाता है।

राजस्थान के उदयपुर में जघन्य हत्या के बाद पूरे शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। हत्याकांड के आरोपी गौस मोहम्मद और रियाज जब्बार को राजसमंद के भीम से गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में पुलिस ने तीन अन्य लोगों को पकड़ा है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। गृहमंत्री अमित शाह के ऑफिस ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी ( NIA ) को पूरे मामले की जांच करने को कहा गया है। इस केस में किसी संगठन और अंतरराष्ट्रीय भूमिका की भी गहन जांच की जाएगी।

आइएसआइएस से कनेक्शन होने के संकेत:
एनआइए को शुरुआती अनुसंधान में पता चला है कि आरोपी रियाज की टोंक निवासी मुजीब से पिछले वर्ष कई मुलाकातें हुईं थीं। मुजीब को ISIS कनेक्शन के कारण सुरक्षा एजेंसी पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। कन्हैयालाल हत्याकांड को जिस तरीके से अंजाम दिया गया, उसमें आतंकी संगठन आइएसआइएस से कनेक्शन होने के संकेत मिल रहे हैं।

कातिलों का तरीका आतंकी संगठनों की करतूतों से मेल खाता है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि उदयपुर घटना को गंभीरता से ले रहे हैं, यह जघन्य है। ऐसी घटना बिना किसी नेशनल-इंटरनेशनल कनेक्शन के संभव हो नहीं सकती। यह अनुभव कहता है। सीएम गहलोत ने सर्किट हाउस में जोधपुर से रवाना होने से पहले यह बात कही।

editor

Share
Published by
editor

Recent Posts

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 day ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

1 day ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

1 day ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

4 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

4 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

4 days ago