अयोध्या: शारदा नहर में कूदकर युवती ने दी जान

#मिल्कीपुर_अयोध्या। खंडासा थाना क्षेत्र के मेहंदी मजरे चंदौरा में मंगलवार सुबह एक 18 वर्षीया युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में शारदा नहर में कूदकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना क्षेत्र के मेहंदी गांव निवासी राम सुरेश की पुत्री पूनम ने मंगलवार सुबह गांव के बगल से बह रहे शारदा नहर के डिहवा पुल के पास छलांग लगा दी। जब तक लोग कुछ समझ पाते और बचाने का प्रयास करते तब तक युवती गहरे पानी में डूब गई। लोगों ने पुलिस को सूचना देकर युवती की तलाश शुरू की।
ग्रामीणों की गहन खोजबीन के बाद युवती का शव अमानीगंज के रामनगर पुल के पास से बरामद हुआ। खंडासा पुलिस ने शव का पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती पूनम इंटरमीडिएट पास है। वहीं परिवारजनों का कहना है कि वह कुछ दिनों से मानसिक रूप से बीमार चल रही थी।
थानाध्यक्ष खंडासा संतोष कुमार सिंह ने बताया है कि युवती के बरामद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।
editor

Recent Posts

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

8 hours ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

12 hours ago

अयोध्या: रुदौली में ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक… Read More

22 hours ago

श्रीराम मंदिर में लागू होगी सेना जैसी कार्यप्रणाली, कर्मचारियों की बनेगी ‘डिजिटल कुंडली’ चढ़ावा चोरी के बाद सख्त हुए CEO जितेंद्र मिश्र।

श्रीराम मंदिर में लागू होगी सेना जैसी कार्यप्रणाली, कर्मचारियों की बनेगी 'डिजिटल कुंडली' चढ़ावा चोरी… Read More

22 hours ago

मशहूर अभिनेता राजपाल यादव ने किए रामलला व हनुमानगढ़ी के दर्शन, कहा- ‘बदल गया है श्रीरामनगरी का स्वरूप’।

मशहूर अभिनेता राजपाल यादव ने किए श्रीरामलला व श्रीहनुमानगढ़ी के दर्शन, कहा- 'बदल गया है… Read More

1 day ago

प्रयागराज हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, 3 स्कूली बच्चों समेत 5 घायल।

प्रयागराज हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, 3 स्कूली बच्चों… Read More

2 days ago